Menu
blogid : 441 postid : 441

नयी साल का रेसोलुशन

Reality and Mirage of Life
Reality and Mirage of Life
  • 62 Posts
  • 540 Comments

31122011230

मेरे घर पर झन्डा होगा
एक तिरंगा झंडा होगा
:
:
तिखुटे पंच रंगे
काले पीले, लगे सितारे
चाँद तारे के, जो सहारे
हटा दो इस साल ये से सारे
;
;
चुनावों का जब वक़्त आएगा
नेता तेरे घर आएगा
मजहबी झंडे लायेगा
गाना आरक्षण का गाना गायेगा
;
;
;
मेरे घर पर झन्डा होगा
एक तिरंगा झंडा होगा
;
;
करप्शन पर आरक्षण उसका
९० प्रतिशत वो खा जाता
१० प्रतिशत में आरक्षण गणित बताता
चुनाव हारना का उसको है सताता
;
;
मेरे घर पर झन्डा होगा
एक तिरंगा झंडा होगा
:
:
इनका अबके खेल बिगाड़ो
जांत पांत पर वोट न डालो
अच्छा आदमी तब आएगा
अच्छाई को पूछा जब जायेगा
:
:
मेरे घर पर झन्डा होगा
एक तिरंगा झंडा होगा
:
सरकारी बाबू आँख दिखता
फाइल खिसकाए तो पैसे खता
ऊपर से चक्कर लगवाता
तेरी चप्पल है घिसवाता
:
:
मेरे घर पर झन्डा होगा
एक तिरंगा झंडा होगा
:
:
एम् एम् आर डी ए नहीं गया था
मुम्बईकर किस सेना से डरा था
अबके ऐसा नहीं करेगा
लाखों में जा इतिहास रचेगा
:
:
मेरे घर पर झन्डा होगा
एक तिरंगा झंडा होगा
:
:
एक और आज़ादी चहिए
तुझे देश का गौरव चहिए
घर जा आराम न करना
अनशन के दिन अणा के , है तुझको सड़कों पर रहना
:
:

मेरे घर पर झन्डा होगा
एक तिरंगा झंडा होगा
:
:
भ्रष्टाचार मेरा क्या करता
मैं तो अपने घर में रहता
मेरे घर में गाड़ी है
पुत्र भी आज्ञाकारी है

:
:
मेरे घर पर झन्डा होगा
एक तिरंगा झंडा होगा
:
;
तेरी यह नादानी है
करप्सन लम्बी कहानी है
यह आतंकवाद नानी है
गरीब पेट में भरती पानी है
:
:
मेरे घर पर झन्डा होगा
एक तिरंगा झंडा होगा
:
:
मकान के दरवाजे बंद करेगा
जब गलिओं में शोर बढेगा
शहरों में लेकिन आग लगेगी
तब तेरी बस्ती साथ जलेगी
:
:
मेरे घर पर झन्डा होगा
एक तिरंगा झंडा होगा
:
:
करप्शन का जीवाणु है
पैदा कर रहा परमाणु है
कहीं स्वर्ग सुख भोग विलास
कहीं बिलबिलाती भूख , लड़की हव्सिओं को नीलाम
:
:
मेरे घर पर झन्डा होगा
एक तिरंगा झंडा होगा
:
;
तू अगर अब सो जायेगा
अपनी सांसत में बस रह जायेगा
एक मिश्र और बन जायेगा
तेरा अश्ययाना ढह जायेगा
:
:
मेरे घर पर झन्डा होगा
एक तिरंगा झंडा होगा
::
:
तुझको अब है जगते रहना
इन करप्ट जंतुओं को सबक है देना
नए साल का नया सवेरा
करप्शन फ्री देश, संकल्प है मेरा

शुभकानाएं २१०२ के आपके लिए मंगल मय हो
राजीव जैन राज़

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to shashibhushan1959Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh